Tuesday, October 20th, 2026

15 हजार विद्यार्थियों की पॉलीटेक्निक परीक्षाएं स्थगित

भोपाल
आज से शुरू होने वाली पॉलीटेक्निक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होंगी। गौतम नगर स्थित पॉलीटेक्निक विंग ने 15 हजार विद्यार्थियों की आज और 25 जनवरी की परीक्षाएं रोक दी हैं। इसकी वजह राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का इंटीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (आईयूएमएस) का फेल होना है।

विद्यार्थियों को आईयूएमएस के तहत अपना पंजीयन करना था। करीब 80 फीसदी विद्यार्थियों के पंजीयन हो चुके थे, लेकिन बीस फीसदी विद्यार्थियों के पंजीयन आईयूएमएस में नहीं हो पा रहे थे। पंजीयन में आयी समस्याओं को खोजने के कार्य आरजीपीवी ने शुरू कर दिया है। पंजीयन नहीं होने से बीस फीसदी विद्यार्थियों की आॅनलाइन परीक्षाएं नहीं हो सकेंगी। इसलिए आज और 25 जनवरी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होंगी। प्राचार्यों का कहना है कि आरजीपीवी को पहले अपनी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करना चाहिए। इसके बाद दूसरे विवि की व्यवस्थाओं को सुधारने का ठेका लेना चाहिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय